नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। मस्से बॉडी के किसी भी हिस्से में निकल जाते हैं, तो दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं। अक्सर मस्से गर्दन, हाथ, पीठ और पगल में निकलते हैं, लेकिन कई बार मस्से चेहरे पर भी निकल जाते हैं, जो आपके चेहरे की खूबसूरती में बाधा डालते हैं। कुछ मस्से आनुवांशिक होते हैं तो कुछ अधिक धूप में रहने के कारण हो जाते हैं। आप जानते हैं कि स्किन पर मस्से क्यों आते हैं?
मस्सा हयूमन पैपिलोमा वायरस नामक विषाणु के कारण होते है। यह नॉन-कैंसरस होता है। यह वायरस शरीर में कटी व फटी हुई जगह से प्रवेश करता है। अगर आप भी इन मस्सों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन अनचाहे मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। जानिए मस्सों से निजात पाने के लिए कौन सा देसी उपचार फायदेमंद होंगे।
लहसुन से करें मस्सों का इलाज:
लहसुन की कली को छील लें, और छीले हुए लहसुन को मस्से वाली जगह पर लगाएं। लहसुन को मस्सों पर रगड़ने से मस्सें सूखने लगेंगे और अपने आप मस्से झड़ कर खत्म होने लगेंगे।
प्याज के रस से करें मस्से का इलाज:
चेहरे पर या स्किन पर मस्से से परेशान है तो प्याज के रस का इस्तेमाल मस्से को दूर करन के लिए कर सकते हैं। प्याज को मिक्सर में पीस लें और फिर इसे छान कर प्याज का रस निकाल लें। इस रस को मस्से पर रोजाना लगाने से आपके मस्से अपने आप झड़ कर खत्म हो जाएंगे।
अलसी के बीज का करें इस्तेमाल:
अलसी के बीज से भी मस्सों से निजात पाया जा सकता है। मस्सों को दूर करने के लिए आप अलसी के बीजों को पीस लें। इसके बाद इसमें अलसी का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इस पेस्ट को को मस्सों पर चार से पांच दिनों तक लगाने से मस्से अपने आप खत्म हो जाएंगे।
आलू के रस से करें मस्से को दूर:
आलू का रस भी मस्से को दूर करने के लिए कारगर उपाय है। इसके लिए आप आलू का एक टुकड़ा लें और उसे मस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से 3-4 दिन में मस्से सूखकर गिरने लगते हैं।
बरगद के पत्तों का रस करें इस्तेमाल:
बरगद के पत्तों से भी मस्सों का इलाज संभव है। आप बरगद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इन्हें लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है। साथ ही मस्से अपने आप सूखकर झड़ जाते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
